पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में चल रही हिंसा पर बांग्लादेश की तिखी टिप्पणी आयी थी। जवाब मे भारत ने भी बांग्लादेश को उतने ही तीखे शब्दों में सुनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयस्वाल ने कहा की, "हमारे अंदरुनी मामले में बांग्लादेश दखलंदाजी देने की जरूरत नहीं। हमें हमारा देश संभालना आता है। बांग्लादेश को खुद अपने देश की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। बांग्लादेश में चल रहे गृह यु‌द्ध को रोकने में वहां की सरकार नाकाम रही है। उन्होंने अपने देश की सोचने की जरूरत है।"