विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह श्री वेंस की पहली भारत यात्रा होगी। अपने प्रवास के दौरान, वे सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
उप राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली में अन्य कार्यक्रम होंगे और उनका जयपुर और आगरा जाने का भी कार्यक्रम है।
यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों के परिणामों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।
इस वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। दोनों पक्ष आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।