आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट का पहला यादृच्छिक परीक्षण पूरा; सूचियां राजनीतिक पार्टियों के साथ साझा की गईं
निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के अनुसार, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम, ओडिशा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने 09 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2025 तक ईवीएम-वीवीपैट का पहला यादृच्छिक परीक्षण पूरा कर लिया है।
पहला यादृच्छिक परीक्षण, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डीईओ द्वारा ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के माध्यम से किया गया।
पहले यादृच्छिक परीक्षण के बाद, आठ विधानसभा क्षेत्रों को यादृच्छिक रूप से आवंटित ईवीएम एवं वीवीपैट का विवरण निम्न प्रकार है:
|
क्रम संख्या |
विधानसभा क्षेत्र |
मतदान केंद्र |
मतपत्र इकाइयां (बीयू) |
नियंत्रण इकाइयां (सीयू) |
वीवीपैट |
|
1. |
27-बडगाम |
173 |
276 |
276 |
276 |
|
2. |
77-नगरोटा |
150 |
240 |
240 |
240 |
|
3. |
71-नुआपाड़ा |
358 |
572 |
572 |
608 |
|
4. |
45-घाटशिला (एसटी) |
300 |
390 |
390 |
420 |
|
5. |
61-जुबली हिल्स |
407 |
569 |
569 |
610 |
|
6. |
21-तरनतारन |
222 |
266 |
266 |
288 |
|
7. |
02-डम्पा (एसटी) |
41 |
82 |
82 |
82 |
|
8. |
193-अंता |
268 |
348 |
348 |
375 |
यादृच्छिक ईवीएम एवं वीवीपैट की निर्वाचन क्षेत्रवार सूची संबंधित जिला मुख्यालयों पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।
इन ईवीएम एवं वीवीपैट को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में संग्रहित किया जाएगा।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप प्रदान करने के बाद, प्रथम यादृच्छिक ईवीएम एवं वीवीपैट की सूची भी सभी उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी।