केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें नमन किया

जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया

समाज के कमजोर व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

X पर जारी पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर सादर नमन। जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान दिया और धर्मांतरण का विरोध करते हुए विभाजनकारी शक्तियों का डटकर सामना किया। समाज के कमजोर व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”

Image