केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएँ दीं
असम दिवस के अवसर पर असम के भाईयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ
यह अवसर अहोम युग के वैभव को स्मरण करते हुए असम की समृद्ध संस्कृति की रक्षा के हमारे वादे को मज़बूत करता है, जिस पर हर भारतीय को बहुत गर्व है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में NDA सरकार ने शांति का दौर शुरू किया है, असम को विकास और शिक्षा का हब बनाया है और इस विकास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है
यह दिन हमारी एकता के बंधन को और मज़बूत करे और हमारी संस्कृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के भाईयों-बहनों को शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि असम दिवस के अवसर पर असम के भाईयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह अवसर अहोम युग के वैभव को स्मरण करते हुए असम की समृद्ध संस्कृति की रक्षा के हमारे वादे को मज़बूत करता है, जिस पर हर भारतीय को बहुत गर्व है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में NDA सरकार ने शांति का दौर शुरू किया है, असम को विकास और शिक्षा का हब बनाया है और इस विकास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। यह दिन हमारी एकता के बंधन को और मज़बूत करे और हमारी संस्कृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे।