केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने NDRF जवानों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

आपदा प्रतिरोधी भारत बनाने के मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने में NDRF महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा
NDRF आज आपदाओं में विश्वास का स्तंभ बन गया है
दूसरों की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले NDRF के शहीदों को नमन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “NDRF के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। आपदा-प्रतिरोधी भारत बनाने के मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के जरिए NDRF आज विश्वास का वह स्तंभ बन गया है जिस पर देश आपदाओं के दौरान भरोसा करता है। दूसरों की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को नमन।”

Image

Image

Image

Image