सूरत के राहुल राज़ मॉल अनूठे प्रदर्शन के जरिए नागरिकों ने अपनी आक्रोश ज़ाहिर किया।

 सूरत के राहुल राज़ मॉल में स्थानीय कलाकारों ने लगभग ८ घंटे की मेहनत से एक विशाल रंगोली बनाकर सरकार और आम लोगों तक अपना संदेश पहुँचाया। इस रंगोली की थीम पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा गया है

"नाम और धर्म पूछते, मारी गई गोली"

इसके साथ ही पाकिस्तान का भी जिक्र करते हुए रंगोली में ये शब्द उकेरे गए हैं

"अब तुमरी खैर नहीं । मोदी जी, इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।"

 प्रदर्शन अंजलि सालुंके, विभूति मास्टर सहित चार महिला कलाकारों ने मिलकर रंगोली तैयार किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ कलाकृति नहीं बनाई, बल्कि अपने दर्द और सवालों को कलात्मक रूप से सबके सामने रखा।