प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई बस दुर्घटना में हुई मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएमओ इंडिया हैंडल के एक्‍स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा :

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, "मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"