प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति के रूप में श्री सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में श्री सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। श्री मोदी ने श्री राधाकृष्णन को जनता की सेवा के लिए समर्पित एक सफल उपराष्ट्रपति कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

‘’श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहा। एक समर्पित लोक सेवक के रूप में, उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित कर दिया। जनता की सेवा के लिए समर्पित, उनके सफल उपराष्ट्रपति कार्यकाल की कामना करता हूं।‘’

https://x.com/narendramodi/status/1966390864412029033

Image

Image

Image

Image