प्रधानमंत्री ने देश में अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के संदर्भ में एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कैसे पूर्वोत्तर देश में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के उस लेख की चर्चा की जिसमें बताया गया है कि बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह मिज़ोरम को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है तथा व्यापार, संपर्क और अवसरों के नए द्वार खोलता है।

पीएमओ इंडिया के हैंडल ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा:

"पूर्वोत्तर अब प्रगति की प्रतीक्षा कर रहा सीमांत क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि भारत की विकास गाथा का केंद्र-बिंदु बन चुका है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो मिज़ोरम को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है और व्यापार, संपर्क और अवसरों के नए द्वार खोलता है।"

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्‍णव का यह लेख पढ़ें, जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार पूर्वोत्तर देश में अग्रणी बन रहा है!”

Image