प्रधानमंत्री ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में शानदार, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए भारतीय एथलीटों को बधाई दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में शानदार, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए भारत के एथलीटों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलीटों ने 9 स्वर्ण सहित 20 पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय देश के मुक्केबाजों के संकल्प, दृढ़ निश्चय और निरंतर भावना को दिया।
एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा:
“हमारे असाधारण एथलीटों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में शानदार, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन किया! वे 9 स्वर्ण सहित 20 पदक जीतकर आए। हमारे मुक्केबाजों के संकल्प और दृढ़ निश्चय की वजह से यह हुआ है। उन्हें बधाई। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”