भावनगर के मृतकों के घर पहुँचकर मुरारी बापू ने दी सांत्वना

 

आज जब आतंकवादी हमले में शहीद हुए भावनगर के पिता-पुत्र की अंतिम यात्रा पूरी हो रही थी, तब महुवा लौट रहे कथाकार मुरारी बापू मृतकों के घर सांत्वना देने पहुँचे। उन्होंने इस अवसर पर रामधुन का आयोजन कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही कहा कि मैंने अपनी कथा के पाँचवें दिन कथा को विराम देकर समाप्त की थी। जब समय मिलेगा, तब बाकी के चार दिन की कथा पूरी करूँगा। कथा के अंतिम दिन ही मैंने सभी को व्यासपीठ से श्रद्धांजलि अर्पित कर दी थी।

बापू ने मृतकों के परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना की जानकारी भी परिवार से ली और कहा कि हम परिवार के साथ खड़े हैं। इस घटना में प्रत्येक दर्शी सार्थक से भी बापू ने बातचीत की और कहा कि परिवार का ध्यान रखना और उन्हें हिम्मत देना।