महाराष्ट्र के सभी मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में आने वाले सत्र से मराठी भाषा के साथ हिंदी भी अनिवार्य भाषा होगी | नयी शिक्षा निति 2020 के तहत राज्य सरकार ने  यह निर्णय लिया है | राज्य में अब पहली से पांचवी कक्षा तक मराठी और अंग्रेजी ऐसी दो भाषाएं पढाई जाती है | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की, देश में संपर्क सूत्र में बांधने के लिए हिंदी सीखना जरुरी है | दूसरी और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने इसका कड़ा विरोध किया है | हिंदी को थोपे जाने का आरोप मनसे ने लगाया है | हम हिन्दू है लेकिन हिंदी नहीं है ऐसा कहते हुआ सरकार  यह निर्णय वापस लेने का अनुरोध किया है |