मौसम विभाग ने बारिश के लिए नया अपडेट जारी किया है | बारिश के चारो महीने यानी जून से लेकर सितम्बर तक अच्छी बारिश के संकेत मिले है | इस बार बारिश के मौसम में सामान्य से बेहतर यानी १०५ प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गयी है | इस बार बारिश का मौसम खेती के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है | IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 2025 में अल नीनो का असर नहीं रहेगा | साथ ही इस साल खेती के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा | अच्छी बारिश की खबर के साथ उन्होंने बताया की, इस बार मई और जून में हिट वेव यानि बहुत ज्यादा गरमी पड़ने के आसार नजर आ रहे है |
आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘भारत में चार महीने (जून से सितंबर) के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और कुल बारिश 87 सेंटीमीटर के दीर्घावधि औसत का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है|" बता दे की आईएमडी ने मानसून के मौसम के दौरान अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना को भी खारिज कर दिया है |