लोक सभा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।
अपने शोक संदेश में श्री बिरला ने कहा:
“महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार एवं अन्य जन का एक विमान दुर्घटना में असमय निधन अत्यंत दुःखद है।
श्री अजित पवार महाराष्ट्र के बारामती संसदीय क्षेत्र से 10वीं लोक सभा के सदस्य भी रहे। अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में सहकारिता से जनकल्याण और राज्य के विकास के लिए उन्हें सदैव याद किया जाए
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों और समर्थकों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें
ॐ शांति।"
18वीं लोकसभा के 7वें सत्र के पहले दिन श्री बिरला ने सदन का नेतृत्व करते हुए श्री अजित पवार और अन्य पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया।