संसद सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की
संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू; राज्य सभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे; संसद सदस्यों; पूर्व सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्य सभा के महासचिव श्री पी. सी. मोदी ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी में प्रकाशित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन-प्रोफ़ाइल पर एक पुस्तिका भी गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।