सूरत पुलिस के साइबर सेल ने कामयाबी हासील करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। 42 हजार के ऑनलाईन धोखाधड़ी मामले यह कार्रवाई की गयी। पुलिस निरिक्षक एन. एम. चौधरी के नेतृत्व में आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला यूं हुआ कि, शिकायत कर्ता नजीर अहमद को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर दोस्त की पहचान बताते हुए अस्पताल के इलाज के लिए पैसों की मदद मांगी गयी। व्हाट्सअप क्यू आर कोड भेजकर 42 हजार का व्यवहार भी हुआ। रुपये भेजने के बाद भी ट्रान्सफर न होने के शक के चलते मामला पुलिस में पहुंच गया। एन. एम. चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मोर्चा संभाला और तहकीकात के बाद दो आरोपीयों को सलाखों के पीछे डाल दिया। आरोपी की पहचान एम. ओ. पियांस और प्रकाश एक्कर के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से गोवा के निवासी है।
Date : April 17, 2025