प्रधानमंत्री ने प्रमुख पहलों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण में भारत की उल्लेखनीय प्रगति का उल्लेमख करने वाले एक लेख को साझा किया

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का एक लेख साझा किया है, जिसमें पिछले एक दशक में वन्यजीव संरक्षण में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति का विवरण दिया गया है।

यह आलेख प्रजातियों के संरक्षण और क्षतिग्रस्त आवासों को पुनर्स्थापित करने के लिए सरकार के केंद्रित प्रयासों को रेखांकित करता है और यह पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इसमें अमृत काल का टाइगर विजन (टाइगर@2047), प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड, प्रोजेक्ट चीता और प्रोजेक्ट डॉल्फिन जैसी प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखे गए लेख पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए श्री मोदी ने कहा;

इस लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव बताते हैं कि किस प्रकार भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों, जिनका उद्देश्य प्रजातियों को संरक्षित करना और क्षीण आवासों को पुनर्स्थापित करना है, ने पिछले एक दशक में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

उन्होंने अमृत काल का टाइगर विजन (टाइगर@2047), प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड, प्रोजेक्ट चीता और प्रोजेक्ट डॉल्फिन जैसी पहलों का उल्‍लेख किया, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए विश्‍वास और आशावाद प्रदान करती हैं।”

Image