संग्रहालय या सांस्कृतिक संग्रहों के डिजिटलीकरण के लिए वित्तीय सहायता

संस्कृति मंत्रालय एक संग्रहालय अनुदान योजना पर कार्य करता है जिसके अंतर्गत नए संग्रहालयों की स्थापना/मौजूदा संग्रहालयों के विकास, संग्रहालय संग्रहों के डिजिटलीकरण, केन्‍द्र/राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, समितियों, स्वायत्त निकायों, स्थानीय निकायों और क्षेत्रीय, राज्य एवं जिला स्तरों पर ट्रस्टों द्वारा संग्रहालय पेशेवरों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। संग्रहालय अनुदान योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए, सभी महत्‍वपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में मंत्रालय को एक प्रस्ताव प्रस्तुत करना आवश्यक है।

संग्रहालय अनुदान योजना के अंतर्गत 2013-14 में इसकी शुरुआत से संग्रहालयों के डिजिटलीकरण के लिए राज्यों (राज्य द्वारा चलाए जा रहे, स्थानीय निकाय, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संगठन या ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे) को स्वीकृत परियोजनाओं, आवंटित और वितरित धनराशि का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।