कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह फरवरी 2025 में 7 अंक प्रत्येक की गिरावट के उपरांत क्रमशः1309 तथा 1321 के स्तर पर रहा।
कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह फरवरी 2025 में क्रमशः 4.05% और 4.10% दर्ज की गई। यह दर फरवरी, 2024 में क्रमशः 7.43% और 7.36% थी। जनवरी 2025 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 4.61% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 4.73% थे।
अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):
|
वर्ग |
कृषि श्रमिक |
ग्रामीण श्रमिक |
||
|
जनवरी,2025 |
फरवरी,2025 |
जनवरी,2025 |
फरवरी,2025 |
|
|
सामान्य सूचकांक |
1316 |
1309 |
1328 |
1321 |
|
खाद्य |
1255 |
1242 |
1261 |
1249 |
|
पान,सुपारी आदि |
2103 |
2118 |
2111 |
2125 |
|
ईंधन एवं प्रकाश |
1390 |
1391 |
1380 |
1380 |
|
कपड़े,बिस्तरे व जूते |
1332 |
1336 |
1396 |
1402 |
|
विविध |
1385 |
1390 |
1385 |
1389 |