केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत कौशल विकास केंद्र और बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने कल केरल के मलप्पुरम के नीलांबुर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत 7.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कौशल विकास केंद्र और 9.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। यह केंद्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में रोज़गारपरक शिक्षा के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण अवसंरचना प्रदान करेगा।