महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने देवघर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

 

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने देवघर प्रवास के दौरान वन स्टॉप सेंटर (सदर अस्पताल) का निरीक्षण किया। अपनी एक एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा, “देवघर प्रवास के दौरान वन स्टॉप (सदर अस्पताल) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सरकार की यही कोशिश है कि इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सहयोग और सशक्तिकरण का मजबूत आधार मिले, ताकि हर बहन सशक्त बने।”