जबरन वसूली के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; 12 लाख रुपये नकद बरामद

 

सुरत से जबरन वसूली का पर्दाफाश; उधना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

सूरत शहर में कानून के हाथ एक बार फिर उन लोगों तक पहुँचे हैं, जो कानून की छांव में रहकर कानून को ही चुनौती देने लगे थे। 

उधना पुलिस ने जबरन वसूली के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्यवाही सूरत पुलिस की तत्परता और निष्पक्षता का प्रमाण है। 

उधना पुलिस ने आरोपी प्रकाश पुत्र देवजी राठौड़, उम्र 37 वर्ष, गिरफ्तार किया है (पेशा निर्माण कार्य, निवास प्लॉट क्रमांक 234, सुरभि सोसायटी, पुणे बॉम्बे मार्केट रोड, सूरत सिटी, मूल निवासी - सिरोही, राजस्थान)

शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच बातचीत, बिना असली पहचान उजागर किए। प्रकाश ने खुद को प्रेस से जुड़ा हुआ बताकर शिकायतकर्ता को धमकाया और निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि, वह उसे तुड़वा देगा। निर्माण नहीं तोड़ने के एवज में उसने शिकायतकर्ता से ₹10 लाख की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपी ने कुल ₹22 लाख की रकम टुकड़ों में शिकायतकर्ता से जबरन वसूल ली।

इस गंभीर मामले में उधना पुलिस स्टेशन ने ए.जी.आर. नंबर 11210047250691/2025 के तहत बी.एन.एस. 2023 की धारा- 308(2), 308(5), 352, और 351 (3) के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में काम कर रहे पीआई.एस.एन.देसाई ने अहम भूमिका निभाई। आरोपी को कोर्ट से दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया, जिसके दौरान 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।  इस मामले की निष्पक्ष जांच और तेज़ कार्यवाही से सूरत पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं,और अपराधी चाहे जितना भी चतुर क्यों न हो, वह कानून की पकड़ से नहीं बच सकता।