सूरत में नकली शैम्पू बेचने का बड़ा भंडाफोड़, 16.36 लाख का माल जब्त

 

सूरत के अमरोली इलाके में पुलिस ने एक बड़े नकली उत्पादों के रैकेट का खुलासा किया है। 8 साल से एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के डुप्लीकेट शैम्पू को ऑनलाइन बेचा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने हितेश सेठ नामक एक क्लर्क को 16.36 लाख रुपये के नकली शैम्पू के साथ गिरफ्तार किया है।

इस रैकेट में कतारगाम के रहने वाले डेनिस विरानी और जेमील गबानी के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिन्हें वांछित घोषित कर दिया गया है। दोनों एक प्रसिद्ध ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से नकली सामान बेच रहे थे।

पुलिस ने बताया कि नकली शैम्पू को मुफ्त ऑफर के तहत बेचा जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जाता था। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।