देश का पहला आइकॉनिक क्रूज़ टर्मिनल मुंबई में
समंदर की लहरों से गूंजता शहर और सपनों की नगरी मुंबई अब अपने नाम एक और सुनहरा अध्याय जोड़ने जा रही है।
मुंबई में बन रहा है देश का पहला आइकॉनिक इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल — एक ऐसा टर्मिनल जो न केवल देश की जलयात्रा को नई उड़ान देगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार के नए रास्ते भी खोलेगा।
समुद्र किनारे टर्मिनल की भव्य इमारत
करीब 555 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह टर्मिनल, भारत के समुद्री इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
इसका निर्माण आधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानकों पर किया गया है — जिसमें है 200 क्रूज़ शिप्स को सालाना संभालने की क्षमता।
हाई-टेक सुविधाएं
यह टर्मिनल केवल एक ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि एक पूर्ण पर्यटन केंद्र होगा।
यहां मल्टी लेवल पार्किंग, लक्ज़री होटल्स, हाई-एंड रिटेल शॉप्स, गारमेंट डाइनिंग, और यात्रियों की सहूलियत के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।
इस परियोजना से हजारों नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय लोगों के लिए यह एक नई आशा की किरण बनेगा। यह क्रूज़ टर्मिनल ना सिर्फ मुंबई की सुंदरता को और निखारेगा, बल्कि भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।