गरमी के मौसम में देशभर बिगड़े मौसम के मिज़ाज देखने मिल रहे है। एक तरफ भयानक गरमी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे है तो दूसरी तरफ भयंकर आंधी और बारीश का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की गरमी अपने चरम पर पर पहुंच चुकी है। उत्तर भारत में बीजली के साथ आंधी देखने मिल रही है। भारी बारिश की वजह से 24 राज्यों में जनजीवन अस्ताव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारीश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है।

आंधी के साथ बारीश 

देश के ज्यादातर हिस्सों में बेमौसम भारी बारीश हो रही है। उत्तर से लेकर पूर्वी घाट होते हुए दक्षिणी हिस्सों तक बारीश ने रुद्रावतार धारण किया है। 60-80 किलो प्रत्ती घंटे के हिसाब से तेज हवा बहने के कारण देश के कई हिस्सों में घरों की छत उखाड़कर हवा में उड़ गयी है। बिजली-आंधी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ, प. बंगाल, ओडीशा, के साथ पूर्वोत्तर के सभी राज्य, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र और तेलंगना के साथ पुडुच्चेरी में बारीश ने कहर मचाया है। कहीं पर हल्की तो कहीं पर बिजली के साथ भारी बारीश हो रही है। हिमाचल में कई जगहों पेड़ गिरने से यातायात प्रभावीत हो चुका है। कई जगहों पर ओले गिरने की वजह से फसले खराब हो गयी है। बिहार के पटना सितामढ़ी में में 50-60 किलो प्रती घंटे के हिसाब से तेज हवा के साथ भारी बारीश ने दस्तक दे रखी है।

गरमी का कहर

दूसरी तरफ भयानक गरमी ने कहर बरपाना शुरु किया है। राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दे रखी है। जयपूर, बाड़मेर सहीत अन्य प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से अधीक हो गया है। मध्यप्रदेश में भी लोग भयानक गरमी का सामना कर रहे है। गुजरात में हिटवेव के कारण शहरों की चमक दमक के साथ गाँव की गलीयां भी दोपहर के समय सुनसान हो रही है। एक तरफ भारी बारीश तो दूसरी तरफ भीषण गरमी ऐसी विचित्र स्थीती देश में देखने मिल रही है।