नेपाल से सम्बंधित दिशानिर्देश

नेपाल में जारी मौजूदा घटनाक्रमों के मद्देनज़र सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नेपाल की यात्रा तब तक के लिए स्थगित कर दें, जब तक कि वहां स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है। नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मौजूदा निवास स्थलों पर ही रहें, सड़कों पर या बाहर निकलने से बचें और हर तरह की एहतियात बरतें। सभी भारतीय नागरिकों को नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता होने पर कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित फोन-सहायता नंबर पर कॉल कीजिए:

1. +977 - 980 860 2881 (व्हॉट्सऐप कॉल के लिए भी)

2. +977 – 981 032 6134 (व्हाट्सऐप कॉल के लिए भी)