पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक में बढ़ी दरार; भारत की तरफ से अहम फैसले 

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को बेनकाब कर दिया है। इस हमले में भारतीय जवानों और नागरिकों की जान गई है, और इसके बाद भारत अब आर-पार की नीति पर उतर आया है। केंद्र सरकार ने एक के बाद एक कई कड़े फैसले लिए हैं, जिससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई है।

क्या है सार्क वीजा योजना? पहलगाम हमले के बाद भारत ने किया कैंसिल, इसके तहत  किन्हें दी जाती है छूट?

भारत का बड़ा फैसला 

भारत ने अटारी बॉर्डर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवादियों को संरक्षण देता रहेगा, तब तक यह सीमा बंद रहेगी। न कोई व्यापार, न आवाजाही। सीधे शब्दों में, पाकिस्तान को अब अलग-थलग किया जाएगा।

सिंधु जल संधि स्थगित 

भारत ने सिंधु जल संधि को भी फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। 1960 में हुई यह संधि भारत ने अब तक निभाई थी, लेकिन अब नहीं। भारत ने पाकिस्तान की पानी पर निर्भरता को भी उसकी नीतियों के खिलाफ एक हथियार बना दिया है।

सिंधु जल संधि: पीछे की ओर देखना, आगे की ओर देखना - सिंधु जल संधि, रतले  जलविद्युत परियोजना

SAARC वीजा योजना रद्द

SAARC देशों के बीच वीजा छूट योजना के तहत अब पाकिस्तानी नागरिक भारत में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह फैसला सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीजा छूट योजना रद्द, 48 घंटे में भारत  छोड़ने का आदेश - जानिए क्या होगा इसका असर?


सिर्फ यही नहीं... भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। साथ ही इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय कर्मचारियों को भी तुरंत वापस बुलाया जा रहा है।

पाकिस्तान में हड़कंप

भारत के इन फैसलों के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। उसकी सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। भारत अब आतंक के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है।