प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) केवल प्रशुल्क कटौती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और लाखों लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह भारत का पहला महिला-आधारित मुक्त व्यापार समझौता है। श्री मोदी ने कहा, "लगभग पूरी वार्ता टीम में महिलाएं शामिल थीं।"
श्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा:
"इस ज्ञानवर्धक लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal बताते हैं कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते आज केवल प्रशुल्क कटौती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और लाखों लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं।"
उन्होंने रेखांकित किया कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह भारत का पहला महिला-आधारित मुक्त व्यापार समझौता है। लगभग पूरी वार्ता टीम में महिलाएं शामिल थीं।