प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर श्री तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिली निर्णायक जीत पर तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर विश्वास दर्शाती है। उन्होंने दोहराया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में दृढ़ता से खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने संदेश में लिखा:

“मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।
यह जीत बांग्लादेश की जनता का आपके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है।
भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।
मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”