प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया

राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।

श्री मोदी ने कहा, "आज शाम और कल हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को अत्‍यधिक लाभ हुआ है।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भी भेंट की। श्री मोदी ने कहा कि गीता के उपदेश विश्‍व भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"अपने मित्र, राष्ट्रपति श्री पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्‍नता हो रही है। आज शाम और कल हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को अत्‍यधिक लाभ हुआ है।"

@KremlinRussia_E

Image

Image

Image

Image

"मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति श्री पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया।"

Image

Image

Image

Image

"राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता के उपदेश विश्‍व भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।"

@KremlinRussia_E

Image