प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की।
वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने दुश्मनी को शीघ्र समाप्त करने और तनाव कम करने की आवश्यकता पर भारत की स्पष्ट और सुसंगत स्थिति को पुनः दोहराया। उन्होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।