फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के परिणाम

 

 

क्रम संख्‍या.

समझौते/समझौता ज्ञापन

1.

भारत और फिलीपींस के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित किए जाने की घोषणा

2.

भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी: कार्य योजना (2025-29)

3.

भारतीय वायु सेना और फिलीपींस की वायु सेना के बीच वायु सैन्‍य कर्मियों की वार्ता के विचारार्थ विषय

4.

भारतीय सेना और फिलीपींस सेना के बीच सेना-से-सेना वार्ता के विचारार्थ विषय

5.

भारतीय नौसेना और फिलीपींस नौसेना के बीच नौसेना-से-नौसेना के विचारार्थ विषय

6.

भारत सरकार और फिलीपींस सरकार के बीच आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता संधि

7.

भारत सरकार और फिलीपींस सरकार के बीच सजायाफ्ता दोषियों के स्थानांतरण पर संधि

8.

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और फिलीपींस के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के बीच 2025-2028 की अवधि के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग कार्यक्रम

9.

पर्यटन सहयोग पर फिलीपींस सरकार के पर्यटन विभाग और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के बीच कार्यान्वयन कार्यक्रम (2025-2028)

10.

भारत सरकार और फिलीपींस सरकार के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

11.

बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर सहयोग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और फिलीपीन की अंतरिक्ष एजेंसी के बीच आशय वक्तव्य

12.

भारतीय तटरक्षक बल और फिलीपीनी तटरक्षक बल के बीच संवर्धित समुद्री सहयोग के लिए विचारार्थ विषय

13.

भारत सरकार और फिलीपीन सरकार के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम

 

घोषणाएं:

1) भारत, फिलीपींस के सॉवरेन डेटा क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना के लिए पायलट परियोजना में सहायता प्रदान करेगा


2) हिंद महासागर क्षेत्र - सूचना संलयन केंद्र (आईएफसी-आईओआर) में भाग लेने के लिए फिलीपींस को आमंत्रित किया गया


3) अगस्त 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए फिलीपींस के नागरिकों को निःशुल्क ई-पर्यटक वीजा सुविधा प्रदान की गई


4) भारत-फिलीपींस राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त रूप से स्मारक डाक टिकट जारी


5) भारत और फिलीपींस के बीच अधिमान्य (प्राथमिकता) व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए संदर्भ शर्तें अपनाई गईं