राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हजारों लोग रास्तों पर; टैरिफ नितियों का विरोध
अमेरिका में राष्ट्रपति के खिलाफ जनता रास्तों पर उतर आयी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। यह प्रदर्शन अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। अमेरिका के लगभग सभी राज्यों में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रम्प सरकार की टैरिफ नीति ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। विदेशी वस्तुओं पर लगाए गए भारी टैरिफ के चलते रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस के सामने और एलन मस्क के टेस्ला शोरूम का भी घेराव किया। उनका आरोप है कि ट्रम्प और मस्क की नीतियाँ मध्यमवर्गीय और गरीब नागरिकों के खिलाफ हैं। टैरिफ वॉर के कारण चीन, भारत और अन्य देशों से आयात होने वाली वस्तुएँ महंगी हो गई हैं। इसका सीधा असर अमेरिकी उपभोक्ताओं पर पड़ा है। रोजमर्रा की ज़रूरत की चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और दवाइयों तक के दाम बढ़ गए हैं। इस बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।
लोगों की मांग है कि सरकार टैरिफ नीतियों पर पुनर्विचार करे और महंगाई पर नियंत्रण लाए। कई सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। देखना होगा कि क्या ट्रम्प प्रशासन इस जनाक्रोश को गंभीरता से लेता है या नहीं।