रोजगार मेले के तहत 51,000 नियुक्ति पत्रों का प्रधानमंत्री ने किया वितरण
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 'रोजगार मेला' के अंतर्गत देशभर के 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
यह आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी नव नियुक्त युवाओं को संबोधित किया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा:
"देश के युवाओं का दायित्व है कि वे भारत के आर्थिक तंत्र को और अधिक सशक्त बनाएं।
देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करें।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में योगदान दें।
और साथ ही श्रमिक वर्ग के जीवन में बुनियादी सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास करें।"
प्रधानमंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि,
"देश का भविष्य आप सभी के परिश्रम, आपकी ईमानदारी और आपके समर्पण पर आधारित है।
जितनी निष्ठा से आप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, उतना ही तेज़ी से भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होगा।
आपका एक-एक प्रयास भारत को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगा।"
रोजगार मेले के माध्यम से जिन युवाओं को नियुक्ति मिली है, वे देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे रेलवे, डाक सेवा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम क्षेत्रों में कार्य करेंगे।
यह कदम प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो 'सशक्त युवा – सशक्त भारत' के सिद्धांत पर आधारित है।
आज का दिन न केवल नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए, बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए एक प्रेरणादायक अवसर है।
यह इस बात का प्रमाण है कि अगर युवा शक्ति को सही दिशा और अवसर मिलें, तो भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।