विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने विशेष अभियान 5.0 के तहत निपटान के लिए ई-कचरे की पहचान शुरू की
विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने आज विशेष अभियान 5.0 के तहत अप्रचलित या अप्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, फोटोकॉपी मशीन, आईटी हार्डवेयर आदि की पहचान और सूचीकरण का कार्य आरंभ किया। यह पहल ज़िम्मेदार ई-कचरा निपटान, पर्यावरणीय स्थिरता और डिजिटल बुनियादी ढांचे के प्रभावी प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जैसलमेर हाउस परिसर में विभाग और उसके आसपास स्वच्छता के मानकों की समीक्षा और आकलन के लिए एक दौरा किया। स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां से चिन्हित इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निपटान जीईएम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा और इस संबंध में सभी संगत नियमों का पालन/अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

विशेष अभियान 5.0 की जारी समीक्षा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित कार्यान्वयन चरण के अनुरूप है, जिसमें सांसदों के संदर्भ, प्रधानमंत्री कार्यालय और अंतर-मंत्रालयी संचार, लोक शिकायतें और संसदीय आश्वासन आदि सहित लंबित मामलों को निपटाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।