सूरत के कामरेज इलाके में नवागाम ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रकों ने बेकाबू होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास हुई है | 

सूत्रों के अनुसार, नवागाम ब्रिज पर एक पिकअप बोलेरो पलट गई थी,  सूरत जिला ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।

टीम कार्य कर ही रही थी कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस की वैन, एनएचएआई की बोलेरो, पहले से पलटी पिकअप और एक ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए, जबकि पिकअप बोलेरो चालक की गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई।

घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।