7.23 करोड़ बिहार के मतदाताओं ने सक्रिय भाग लेकर SIR प्रक्रिया में पूरा भरोसा जताया
- अब तक बिहार के 99.86% मतदाता कवर किये जा चुके हैं।
- 7.23 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त और डिजिटाइज हो चुके हैं; इन सब मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल होंगे। बाक़ी मतदाताओं के फॉर्म भी BLO की रिपोर्ट के साथ डिजिटाइज होने का काम 1 अगस्त, 2025 तक पूरा हो जायेगा।
- फॉर्म ना भरने वालों, मृतकों व स्थायी रूप से प्रवास कर चुकों की सूची भी सभी 12 राजनीतिक दलों [बहुजन समाज पार्टी; भारतीय जनता पार्टी; कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट); इंडियन नेशनल कांग्रेस; राष्ट्रीय जनता दल; जनता दल (यूनाइटेड); राष्ट्रीय लोक समता पार्टी; कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट)(लिबरेशन); राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी; लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास); नेशनल पीपुल्स पार्टी; आम आदमी पार्टी], से 20 जुलाई को साझा की जा चुकी है ताकि किसी भी त्रुटि को 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में सुधारा जा सके।
- 24 जून, 2025 से अब तक, स्थानीय BLOs/BLAs द्वारा:
○ करीब 22 लाख मृत मतदाताओं के नाम पाए गए हैं।
○ करीब 7 लाख मतदाताओं के वोट एक से ज़्यादा जगह पाए गए हैं।
○ करीब 35 लाख मतदाता या तो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके या उनका कोई पता नहीं चल पा रहा हैं।
○ करीब 1.2 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म अभी वापस नहीं मिले हैं।
- बिहार SIR के प्रथम चरण को अभी तक सफल बनाने का श्रेय बिहार के CEO, 38 DEOs, 243 EROs, 2976 AEROs, 77,895 पोलिंग बूथ पर लगे BLOs और वॉलंटियर्स, सभी 12 राजनीतिक दलों, उनके 38 जिलों के प्रेसिडेंट्स, और उनके द्वारा नामित किये गए 1.60 लाख BLA (सूची संलग्न) को जाता है।
- SIR ऑर्डर के अनुरूप, 1 अगस्त से 1 सितंबर तक कोई भी निर्वाचक या राजनीतिक दल, किसी योग्य मतदाता का नाम छूटने पर या अयोग्य मतदाता का नाम शामिल होने पर ERO को फॉर्म भरकर दावे और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बिहार में Political Parties द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) का विवरण
|
क्रम संख्या |
राजनैतिक दल का नाम |
BLA की कुल संख्या (SIR शुरू होने से पहले) (23.06.2025) |
BLA की बढ़ी हुई कुल संख्या (SIR शुरू होने के बाद (25.07.2025) |
% बढ़ोतरी (लगभग) |
|
1 |
बहुजन समाज पार्टी |
26 |
74 |
|
|
2 |
भारतीय जनता पार्टी |
51,964 |
53,338 |
|
|
3 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) |
76 |
899 |
|
|
4 |
इंडियन नेशनल कांग्रेस |
8,586 |
17,549 |
|
|
5 |
राष्ट्रीय जनता दल |
47,143 |
47,506 |
|
|
6 |
जनता दल (यूनाइटेड) |
27,931 |
36,550 |
|
|
7 |
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी |
264 |
270 |
|
|
8 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) |
233 |
1,496 |
|
|
9 |
राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी |
2,457
|
1,913 |
|
|
10 |
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) |
1,210 |
||
|
11 |
नेशनल पीपुल्स पार्टी |
— |
7 |
- |
|
12 |
आम आदमी पार्टी |
— |
1 |
- |
|
— |
कुल योग |
1,38,680 |
1,60,813 |
|


