UPSC 2025: फाइनल रिजल्ट घोषित; प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

 

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल एक बार फिर मेहनत और लगन की कहानी ने इतिहास रच दिया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने टॉप रैंक हासिल कर पूरे देश का नाम रोशन किया है।

शक्ति दुबे की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। देशभर में उनकी इस कामयाबी को लेकर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

टॉप 5 उम्मीदवारों में शक्ति के बाद अनुक्रम से ये नाम शामिल हैं:

1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. अर्चित डोंगरे
4. मार्गी शाह
5. आकाश गर्ग

इस वर्ष कुल 1009 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए चुना गया है। वर्गवार आंकड़ों पर नजर डालें तो:

सामान्य वर्ग से 335 उम्मीदवार

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 109 उम्मीदवार

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 318 उम्मीदवार

अनुसूचित जाति (SC) से 160 उम्मीदवार

अनुसूचित जनजाति (ST) से 87 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।


इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा के बाद 14,627 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया को पार करते हुए अब 1009 उम्मीदवारों को भारत की प्रशासनिक सेवाओं में स्थान मिला है।

पिछले साल 16 जून को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी, और इसके बाद महीनों की प्रतीक्षा के बाद यह फाइनल परिणाम सामने आया है।