गुमशुदा बच्ची को मां-बाप से मिलाया; सूरत पुलिस का सराहनीय कार्य

 

सूरत शहर में एक मानवीय और प्रेरणादायक घटना
 
सलाबतपुरा पुलिस थाने की महिला पीआई शीतल ए. शाह ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

सूरत कोर्ट के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोग एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान महिला पीआई शीतल ए. शाह अपने स्टाफ के साथ मौके से गुजर रही थीं। उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए पुलिस वैन को रोका और घायल दंपत्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बह रहा था, जिसके कारण अस्पताल में उनके सिर में आठ टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की मानवीय पहल महिला पीआई शीतल शाह ने न केवल घायल दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि वहां रहकर उनके इलाज की निगरानी भी की। अस्पताल स्टाफ के सहयोग से तत्काल इलाज शुरू किया गया। इस घटना में महिला पीआई शीतल शाह की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।

इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को उजागर करती हैं और समाज में विश्वास को मजबूत करती हैं। 

महिला पीआई शीतल शाह की यह पहल न केवल एक जिम्मेदार अधिकारी के कर्तव्य का उदाहरण है, बल्कि यह समाज में मानवीय मूल्यों का प्रतीक है।

इस घटना ने साबित किया पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, बल्कि वे समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए पोलिस भी तत्पर हैं।