आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए हेल्पलाइन शुरू: सूरत पुलिस की सामाजिक पहल 

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में, हर कोई किसी न किसी दौड़ में भाग रहा है।
काम का दबाव, पारिवारिक तनाव, अकेलापन, असफलताएँ...
कभी-कभी ये भावनाएँ इतनी भारी हो जाती हैं कि इंसान खुद से ही लड़ने लगता है। और कुछ लोग... हार मान लेते हैं। जीवन से... खुद से। लेकिन... क्या आत्महत्या ही एकमात्र रास्ता है?

सूरत पुलिस ने एक नई सामाजिक पहल की है –
एक उम्मीद की किरण, एक सहारा...
उनके लिए जो अंदर ही अंदर टूट रहे हैं।


सूरत पुलिस की हेल्पलाइन:
8128369100
8128308100
(24x7 उपलब्ध सेवा)

अगर आप मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहे हैं, तो अब आप अकेले नहीं हैं। इन नंबरों पर कॉल करने पर आपको मिलेंगे प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और मनोवैज्ञानिक, जो आपको सुनेंगे... समझेंगे... और सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे। 

यह सेवा वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के सहयोग से शुरू की गई है।
हर पल, हर दिन – ये सेवा 24x7 आपके साथ है। जीवन अनमोल है। हर मुश्किल का हल है।
बस ज़रूरत है एक कोशिश की... एक फोन कॉल की। आइए, हम सब मिलकर सूरत को एक ऐसा शहर बनाएं। जहाँ हर जीवन की कद्र हो, हर मन को सुकून मिले।