फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
महामहिम ,
आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत है। आज का दिन हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हम भारत-फिलीपींस संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप स्तर पर ले जा रहे हैं। इससे हमारे संबंधों को एक नई गति और गहराई मिलेगी। रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में हमारे संबंधों को बल मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में, हमारे संबंधों में, सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई है। इसमें व्यापार, डिफेंस, मेरीटाइम, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, डेवलेपमेंट पार्टनरशिप और पीपल टू पीपल टाइज भी शामिल है। बहुत खुशी की बात है कि आज हम अगले पांच साल के लिए एक कार्य योजना बना रहे हैं।
महामहिम ,
जुलाई 2027 तक फिलीपींस, आसियान में भारत का कंट्री कोऑर्डिनेटर है। 2026 में आप आसियान चेयर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। हमें विश्वास है कि फिलीपींस के नेतृत्व में, भारत-आसियान रिश्तों को भी और मजबूती मिलेगी।
महामहिम ,
वैसे हम अभी जब बैठे थे, तो करीब-करीब सभी विषयों पर काफी विस्तार से चर्चा हुई है। इसलिए मैं इसे ज्यादा रिपीट भी नहीं करना चाहता, दोहराने की भी आवश्यकता नहीं है और इसलिए मैं आपसे भी आग्रह करता हूं, कि आपका प्रस्तावना टिप्पणी हमारे लिए इन विषयों को आगे ले जाने में काम आएगा।