सावरकर मुद्दे पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी के लिए कड़ी फटकार लगाई है। मामला शुरू हुआ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, जब महाराष्ट्र के अकोला जिले में राहुल गांधी ने अपने भाषण में वीर सावरकर को "अंग्रेजों का नोकर" कह दिया। उनके इस बयान पर न सिर्फ राजनीतिक हलचल मची, बल्कि कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके खिलाफ समन जारी हुआ। राहुल गांधी ने इस समन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का रुख बिल्कुल स्पष्ट और सख्त था। कोर्ट ने कहा – "स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश को आज़ादी दिलाने में उनका योगदान सर्वोपरि है। उनके खिलाफ इस प्रकार की भाषा या टिप्पणी की इजाजत नहीं दी जा सकती।"
कोर्ट ने राहुल गांधी को इतिहास के दस्तावेजों का हवाला देते हुए समझाया कि राष्ट्र के नायकों का सम्मान करना एक नागरिक और नेता दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है। अब इस मामले ने राजनीतिक पारा और चढ़ा दिया है। कांग्रेस इस टिप्पणी का बचाव करती नजर आ रही है, वहीं विपक्ष इसे देशभक्ति बनाम अपमान का मुद्दा बना रहा है।